Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

ठाणे क्राइम ब्रांच ने शुरू की अक्षय शिंदे एनकाउंटर मामले की जांच

पुलिस के अनुसार सोमवार को तलोजा जेल से बदलापुर ले जाते समय अचानक अक्षय शिंदे ने पुलिस की सर्विस रिवाल्वर छीन कर फायरिंग कर दी थी।

24 Sep 2024

ठाणे क्राइम ब्रांच ने शुरू की अक्षय शिंदे एनकाउंटर मामले की जांच

मुंबई। बदलापुर दुष्कर्म मामले के आरोपित अक्षय शिंदे के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की जांच मंगलवार को ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस के उपायुक्त पराग मणेर ने शुरू की है। पुलिस ने आज अक्षय शिंदे का शव मुंबई के जेजे अस्पताल को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया है। फोरेंसिक टीम ने उस पुलिस वैन की जांच-पड़ताल की है, जिसमें एनकाउंटर हुआ था।

पुलिस के अनुसार सोमवार को तलोजा जेल से बदलापुर ले जाते समय अचानक अक्षय शिंदे ने पुलिस की सर्विस रिवाल्वर छीन कर फायरिंग कर दी थी। वैन में मौजूद पुलिसकर्मी की बचाव में चलाई गई गोली से अक्षय शिंदे घायल हो गया। इसके बाद अक्षय और पुलिसकर्मी को घायलावस्था में कलवा स्थित शिवाजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने आरोपित अक्षय शिंदे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुलिस कर्मी का इलाज जारी है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच का आदेश जारी किया था। ठाणे क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पराग मणेर ने आज पुलिस वैन का निरीक्षण किया और गोलियों के चार खोखे बरामद किये। वैन से खून के नमूने भी लिए गए हैं। मामले की गहन छानबीन जारी है।

अक्षय की मां ने कहा कि उसका बेटा निर्दोष है, मुख्य आरोपित को बचाने के लिए उसका एनकाउंटर किया गया। वे उनके बेटे का शव स्वीकार नहीं करेंगी। हालांकि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मियों को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही मुंबई के कई इलाकों और बदलापुर में एनकाउंटर के समर्थन में लोगों ने मिठाई बांटी और पुलिस का समर्थन किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ठाणे क्राइम ब्रांच ने शुरू की अक्षय शिंदे एनकाउंटर मामले की
पुलिस के अनुसार सोमवार को तलोजा जेल से बदलापुर ले जाते समय अचानक अक्षय शिंदे ने पुलिस की सर्विस रिवाल्वर छीन कर फायरिंग कर दी थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News